Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

पुलिस ने किया नशा तस्करों पर प्रहार, 250 नशीले इन्जेक्शनों के साथ दो गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा का नशे के खिलाफ अभियान चलाया  जा रहा है। नशे के सौदागर लगातार गिरफ्तार हो रहे हैं। एसओजी व पुलिस की गिरफ्त में दो नशे के तस्कर आए हैं। इनके पास से 250 नशीले इन्जेक्शन बरामद किए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025 अभियान के अन्तर्गत सभी थाना प्रभारियों/एसओजी/एनटीएफ को सघन चैकिंग अभियान चलाकर नशे के तस्करों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश पर नितिन लोहनी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में राजेश कुमार यादव प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी व एसओजी प्रभारी संजीत राठौर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दो नशे के सौदागरों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। इसी क्रम में आज एसओजी व थाना पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान तीनपानी बाईपास के पास भट्ट क्रेन सर्विस दुकान के पास हल्द्वानी से अभियुक्त मो0 अनस उर्फ गुल्ला के कब्जे से 75 अदद Buprenorphine नशीले इंजेक्शन 02 ml में 75 अदद PAKAVIL 10 ML अवैध इन्जेक्शन तथा अभियुक्त मौ० मुशीर पुत्र मौ० नईम के कब्जे से 50 अदद Buprenorphine नशीले इंजेक्शन 02 ML व 50 अदद PAKAVIL 10 ML कुल- 250 इन्जेक्शन बरामद कर गिरफ्तार किया गया है। उक्त दोनों के विरुद्घ थाना हल्द्वानी पर एफआईआर एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही है। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि ये लोग नशीले इन्जेक्शन दिलशाद निवासी बहेड़ी नाम के व्यक्ति से खरीदकर हल्द्वानी में लाकर ऊंचे दामों में बेचते हैं। अभियुक्त मौ० अनस पूर्व में अवैध गैस रिफिलिंग केस में थाना बनभूलपुरा से जेल जा चुका है और काफी समय से इसके अवैध इन्जेक्शन खरीद फरोख्त की शिकायतें प्राप्त हो रही थी। मो० अनस उर्फ गुल्ला उम्र 22 वर्ष पुत्र अब्दुल गफूर निवासी लाईन न० 04 बंजारान मस्जिद के पास रहता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 16 अगस्त को जनपद नैनीताल भ्रमण पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग
Ad

मौ० मुशीर उम्र 23 वर्ष पुत्र मौ० नईम निवासी लाईन न० 16 बनभूलपुरा जिला मैनीताल का निवासी है।
एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु 2500 रूपये ईनाम से पुरूस्कृत करने की घोषणा की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद
Ad

गिरफ्तारी टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक रोहताश सिंह सागर कोतवाली हल्द्वानी, उपनिरीक्षक संजीत राठौड़ प्रभारी एसओजी,अपर उपनिरीक्षक अशोक जोशी कोतवाली हल्द्वानी, हेड कांस्टेबल, ललित श्रीवास्तव एसओजी सन्तोष बिष्ट एसओजी, चन्दन नेगी एसओजी अरूण राठौर कोतवाली हल्द्वानी, प्रकाश कार्की कोतवाली हल्द्वानी शामिल थे।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉