Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

देर रात दो पक्षों के बीच विवाद के बाद पथराव, बवाल में शामिल कुछ लोगों को पुलिस ने लिया हिरासत में

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- वनभूलपूरा के गांधीनगर इलाके में रविवार देर रात दो पक्षों में आपसी विवाद के बाद पथराव हो गया। जिसमें दो लोग घायल हो गए। समुदाय विशेष के एक युवक के बच्चे को पीटने के बाद बवाल शुरू हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठियां भांजकर स्थिति को नियंत्रित किया और बड़ी घटना को टाला। इस बवाल में शामिल चार से पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से पैरामिलिट्री फोर्स गांधीनगर में तैनात की गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: पर्वतीय इलाकों में आज मूसलाधार बारिश के आसार, देहरादून समेत 6 जिलों में भारी बारिश की संभावना
Ad

पुलिस के मुताबिक रविवार देर रात करीब दस बजे लाइन नंबर आठ निवासी एक युवक नशे में गांधीनगर इलाके में आया और सड़क पर घूम रहे एक बच्चे को थप्पड़ जड़ दिया। रोते हुए घर पहुंचे बच्चों ने परिजनों से युवक की शिकायत कर दी। इससे परिजन गुस्सा गए और उन्होंने मिलकर युवक को पीट दिया। इसके बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। दो समुदायों के बीच मारपीट होने लगी और देखते ही देखते दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर ईट और पत्थर मारने शुरू कर दिए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  महिला से छेड़छाड़ के आरोप में पकड़े गए पर्यटकों से 18 हजार रुपए लेकर छोड़ने का आरोप, पुलिस महकमें में मचा हड़कंप, ज्योलीकोट के चौकी प्रभारी और कांस्टेबल लाइन हाजिर
Ad

पथराव के बाद यहां अफरा तफरी का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिली तो एसओ वनभूलपुरा नीरज भाकुनी पहुंचे और इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठियां भांजनी पड़ीं। इधर, घटना की सूचना मिलते ही सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी भी मौके पर पहुंचे। एसओ नीरज भाकुनी ने बताया कि पथराव में शामिल कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। खुफिया विभाग भी अलर्ट हो गया है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉