Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

पुलिस टीम ने 24 घंटे में किया चोरी का खुलासा: वनभूलपुरा पुलिस ने शातिर चोर को माल सहित किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad

 हल्द्वानी:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल  प्रहलाद नारायण मीणा के आदेशानुसार जनपद में अपराधों की रोकथाम चलाए जा रहे अभियान के तहत, पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी तथा क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के निर्देशन एवं थानाध्यक्ष वनभूलपुरा सुशील जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 24 घंटे में चोरी की घटना का खुलासा कर शातिर चोर को माल सहित गिरफ्तार किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

     बीते दिवस वादी मो.मोबिन पुत्र स्व० मो.यासीन निवासी आजाद नगर, लाइन नं० 3, बनभूलपुरा हल्द्वानी द्वारा थाना वनभूलपुरा पर तहरीर दी गई कि रात्रि दुकान बंद कर घर जाने के बाद अज्ञात चोर द्वारा दुकान का लॉक तोड़कर गल्ले में रखे 25,000 रुपए नगद एवं एक वाई फाई चोरी कर लिया गया।
   इस संबंध में थाना वनभूलपुरा में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया।
     पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 14 अक्टूबर को को उत्तर उजाला कब्रिस्तान गेट के पास से अभियुक्त इमरान उर्फ काली पुत्र सलीम, उम्र 27 वर्ष निवासी नई बस्ती वार्ड नं. 25, नमरा मैरिज हाल के पास, बनभूलपुरा हल्द्वानी
को गिरफ्तार किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, पिथौरागढ़, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, देहरादून समेत आठ जिलों में येलो अलर्ट जारी
Ad

     पूछताछ पर बताया कि अभियुक्त एक शातिर चोर है जो पूर्व में भी चोरी की घटनाओं में संलिप्त रह चुका है।
अभियुक्त के कब्जे से 25000 रुपए नगद तथा चोरी का माल बरामद कर लिया गया।
पुलिस टीम मैं उपनिरीक्षक हेमंत प्रसाद, कांस्टेबल महबूब अली, कांस्टेबल लक्ष्मण राम शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉