Medical
उत्तराखण्डहरिद्वार

रेलवे ने दीपावली पर्व के अवसर पर चलाई दो अतिरिक्त ट्रेनें

ADVERTISEMENTS Ad

दीपावली पर्व के लिए रेलवे ने दो अतिरिक्त ट्रेनें हरिद्वार से चलाने का निर्णय लिया है। इनमें एक ट्रेन हरिद्वार-हावड़ा स्पेशल, जबकि दूसरी हरिद्वार से मुजफ्फरपुर के लिए चलाई जाएगी। घर जाने के लिए यात्रियों को हरिद्वार से ही ट्रेन बुक करनी पड़ रही है। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान के देहरादून को दो स्पेशल ट्रेनें मिलीं थी। इनमें देहरादून से एक ट्रेन 4312 हावड़ा तक तो दूसरी मुजफ्फरपुर तक चलाई गई थी। अब त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है। गोवर्धन पूजा, धनतेरस, दीपावली, भैयादूज और उसके बाद छठ पूजा है। इसके चलते अभी से लोगों ने अपने घरों को जाने के लिए प्लान बनाना शुरू कर दिया है। लोग ट्रेनों में सीट बुक कर रहे हैं, लेकिन सीट नहीं मिल रही है। ट्रेनों में सीट के लिए वेटिंग 150 के करीब पहुंच चुकी है। इसके चलते देहरादून से स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग की जा रही थी, लेकिन दून को अतिरिक्त ट्रेन नहीं मिल पाई है। हालांकि, रेलवे ने समर स्पेशल के दौरान जिन दो ट्रेनों को चलाया था, उन ट्रेनों को हरिद्वार से चलाया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कैंप कार्यालय में सुनी जनता की समस्याएं, महिला को वापस दिलाई धनराशि, कई समस्याओं का मौके पर ही किया समाधान
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉