उत्तराखण्डनैनीताल

सड़क हादसा: वन विभाग की बोलेरो और अर्टिगा की आमने-सामने टक्कर, बोलेरो चालक की मौत, चार घायल

Ad

रामनगर:- पीरूमदारा के पास गश्त पर जा रही वन विभाग की बोलेरो और सामने से आ रही आर्टिगा कार की जोरदार टक्कर में बोलेरो चालक समेत कुल चार लोग घायल भी हुए हैं।

Ad

चिलकिया गांव निवासी मनीष बिष्ट (30) पुत्र नारायण सिंह आम पोखरा रेंज में पिछले तीन वर्षों से सरकारी वाहन चालक के रूप में कार्यरत था। शुक्रवार को वह जंगल में गश्त के लिए वनकर्मियों को लेने हलदुवा जा रहा था। इसी दौरान पीरूमदारा के समीप काशीपुर की ओर से आ रही आर्टिगा कार से बोलेरो की आमने-सामने की टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो चालक मनीष गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि आर्टिगा सवार चार लोग भी चोटिल हुए। सभी घायलों को तत्काल सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मनीष को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, दो बुजुर्गों की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

हादसे की सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मचारी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना से विभाग में शोक की लहर है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉