उत्तराखण्डपिथौरागढ़

सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो युवकों की मौत, चालक गंभीर रूप से घायल, परिजनों में मचा कोहराम

Ad

पिथौरागढ़:- सातशिलिंग-थल सड़क मार्ग पर
शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सुवालेख के पास रिण क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

Ad

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जीआईसी रोड पिथौरागढ़ निवासी संजू (28), पंडा निवासी संजय कुमार (30) और बीसाबजेड़ निवासी हयात खड़ायत (32) शुक्रवार को कार से मुवानी घूमने गए थे। देर रात घर लौटते समय सुवालेख के पास अनियंत्रित होकर कार गहरी खाई में गिर गयी।

देर रात तक तीनों के घर न लौटने और संपर्क न होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने शनिवार तड़के सर्च ऑपरेशन चलाया। खाई में उतरकर देखने पर संजय कुमार और हयात खड़ायत की मौत की पुष्टि हुई, जबकि चालक संजू गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला।

घायल संजू को पुलिस की मदद से खाई से बाहर निकालकर जिला अस्पताल पिथौरागढ़ में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम: जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण/जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र, नैनीताल

सीओ गोविंद बल्लभ जोशी ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे का कारण माना जा रहा है। घटना के बाद से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉