उत्तराखण्डनैनीताल

सड़क चौड़ीकरण का कार्य तेजी पर, बाधक बन रहे दो भवनों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू, प्रशासन ने की लोगों से स्वयं अतिक्रमण हटाने की अपील

Ad

हल्द्वानी:-  शहर में सड़क चौड़ीकरण को लेकर काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज प्रशासन और नगर निगम की टीम पुलिस बल के साथ ऊंचापुल चौराहे के पास पहुंची और सड़क चौड़ीकरण में बाधक बन रहे दो भवनों को तोड़ने की कार्रवाई शुरु की।

Ad

सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी और नगर आयुक्त परितोष वर्मा के नेतृत्व में लोक निर्माण विभाग और नगर निगम की टीम द्वारा ऊंचापुल चौराहे पर दो अवैध मकान जिनके द्वारा सरकारी जमीन पर मकान बना दिया गया था, जिसे आज तोड़े जाने की कार्रवाई की गई है। दोनों मकान काफी बड़े हैं, इसीलिए कार्रवाई आगे जारी रहेगी।

इसके बाद ऊंचापुल चौराहे पर सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू हो जाएगा, इसके साथ ही लोगों को जाम से निजात मिलेगी। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने बताया शहर में कई जगह पर सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है, लोगों से लगातार अपील की जा रही है कि अपने अतिक्रमण को खुद ही हटा लें, अन्यथा प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी इसके बाद यदि जरूरत पड़ी तो बलपूर्वक अतिक्रमण हटाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक आज, कई विभागों के प्रस्तावों पर कैबिनेट की मंजूरी मिलने की संभावना
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉