Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

दुखद खबर: विश्व रिकॉर्ड धारी निशानेबाज जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में निधन, उत्तराखंड में शोक की लहर

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून/नई दिल्ली:- भारतीय निशानेबाजी जगत के बेहद दुखद खबर है। एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता, विश्व रिकॉर्डधारी निशानेबाज और भारतीय पिस्टल टीम के हाई-परफॉर्मेंस कोच जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की पुष्टि National Rifle Association of India ने की है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार, हाल ही में जर्मनी के म्यूनिख में आयोजित आईएसएसएफ वर्ल्ड कप से लौटने के दौरान उन्हें सीने में दर्द और बेचैनी की शिकायत हुई थी। इसके बाद दिल्ली के एक अस्पताल में उनकी स्टेंट सर्जरी की गई थी। इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा था, लेकिन गुरुवार रात अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्होंने अंतिम सांस ली।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण
Ad

टिहरी जिले के चिलामू गांव से ताल्लुक रखने वाले जसपाल राणा भारतीय निशानेबाजी के सबसे सफल खिलाड़ियों में गिने जाते थे। महज 18 वर्ष की उम्र में विश्व रिकॉर्ड बनाकर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन किया था। राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों में उनके नाम कई स्वर्ण पदक दर्ज हैं। 2006 के दोहा एशियाई खेलों में जीते गए तीन स्वर्ण पदक और विश्व रिकॉर्ड आज भी भारतीय खेल इतिहास की उपलब्धियों में शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद
Ad

जसपाल राणा के निधन की खबर से खेल जगत, राजनीतिक क्षेत्र और उत्तराखंड में शोक की लहर है। उनके योगदान और उपलब्धियां आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेंगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉