Medical
उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

विधायक तिलकराज बेहड़ के बेटे सौरभ बेहड़ पर देर शाम नकाबपोश बदमाशों ने किया हमला, रुद्रपुर के निजी अस्पताल में भर्ती, हमलावरों की तलाश जारी

ADVERTISEMENTS Ad

रुद्रपुर:-  प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री और किच्छा से कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के छोटे बेटे एवं रुद्रपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 39 के पार्षद सौरभ बेहड़ पर आज देर शाम तीन नकाबपोश बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। घटना के बाद उन्हें आनन-फानन में रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार, सौरभ बेहड़ किसी मामले को लेकर आवास विकास चौकी जाने की बात कहकर घर से निकले थे। इसी दौरान आवास विकास क्षेत्र में बाइक सवार तीन नकाबपोश युवकों ने उन पर हमला कर दिया और बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। हमले के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प को साकार कर रहीं हल्द्वानी की प्रीति सैनी, हाथों से बना रहीं खूबसूरत मालाएं
Ad

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, स्थानीय पुलिस टीम और विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े नेता मौके पर और अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

घटना को लेकर विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा, “हमला होने से पहले मेरा बेटा आवास विकास चौकी जाने की बात कहकर निकला था। रास्ते में बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने उस पर जानलेवा हमला किया। यह घटना बेहद निंदनीय है। कौन लोग थे, यह सामने आएगा। पुलिस प्रशासन अपना काम कर रहा है।”

यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: बेलबाबा के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल, मृतकों में ग्राम विकास अधिकारी भी शामिल

इस सनसनीखेज हमले के बाद रुद्रपुर और किच्छा क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। आमजन में दहशत का माहौल है और लोग कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं। सभी लोगों  की निगाहें पुलिस जांच और हमलावरों की गिरफ्तारी पर टिकी हुई हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉