उत्तराखण्डहरिद्वार

पार्क में छात्र की गोली मारकर हत्या, साथी फरार, हत्यारोपी की तलाश शुरू

Ad

हरिद्वार:-  कनखल थाना क्षेत्र में रात को पार्क में एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने  हत्यारोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Ad

पुलिस ने बताया, कनखल क्षेत्र के दयाल एनक्लेव में रहने वाला 18 वर्षीय सुमित पुत्र पवन चौधरी सोमवार शाम अपने दोस्त सावन व एक अन्य युवक के साथ पार्क में बैठा था। सावन तमंचा लेकर आया था। इसके कुछ देर बाद सुमित को गोली लग गई। बताया जा रहा है कि सावन व दूसरा युवक, सुमित को भूमानंद अस्पताल ले गए। यहां सुमित की हालत नाजुक होती देख, दोनों फरार हो गए।

पुलिस की जांच में सामने आया है कि सावन ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला है। वह पूर्व में हत्या के प्रयास के मुकदमे में जेल भी जा चुका है। उधर, क्षेत्र में यह भी चर्चा है कि पार्क में सुमित, सावन व तीसरा साथी तमंचा देख-परख रहे थे। इसी दौरान गोली चल गई जो सुमित को लग गई। इसके पहले पार्क में सुमित का किसी से विवाद होने के बात भी सामने आ रही है।।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा: केदारनाथ धाम के 21 अप्रैल से हेली सेवा शटल शुरू करने की तैयारी, टिकटों की बिक्री 10 से 12 अप्रैल के बीच होगी शुरू
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉