Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

कैंची धाम मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला, विद्यालय और आंगनबाड़ी केन्द्रों में एक दिन का अवकाश घोषित

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:- कैंची धाम मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने 15 जून 2026 (सोमवार) को विकासखंड भीमताल और बेतालघाट क्षेत्र के सभी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

जारी आदेश के अनुसार, कैंची धाम मेले के अवसर पर क्षेत्र में श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़, यातायात दबाव तथा कानून-व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। अवकाश विकासखंड भीमताल एवं बेतालघाट के अंतर्गत संचालित सभी शासकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों पर लागू होगा। इसमें कक्षा 1 से 12 तक के सभी छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। साथ ही क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद
Ad

जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक एवं बेसिक) तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी, बाल विकास विभाग को निर्देश दिए हैं कि अवकाश संबंधी सूचना समय रहते सभी विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों और विद्यार्थियों के अभिभावकों तक पहुंचाई जाए, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह अवकाश केवल विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए घोषित किया गया है। क्षेत्र के सभी अन्य शासकीय कार्यालय पूर्ववत खुले रहेंगे तथा अधिकारी एवं कर्मचारी अपने निर्धारित समयानुसार कार्यालयों में उपस्थित रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आदेश की अवहेलना या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

यहां बताते चलें कि हर वर्ष 15 जून को आयोजित होने वाले कैंची धाम मेले में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस बार भी लाखों श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात और जनसुविधाओं के लिये व्यापक इंतजाम किए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉