उत्तराखण्डनैनीताल

लिटिल फ्लावर स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया खेल दिवस, विभिन्न प्रतियोगिताओं का किया आयोजन

Ad

हल्द्वानी:- लिटिल फ्लावर स्कूल का वार्षिक क्रीडा महोत्सव आज (शिव गौरी बैंकट हॉल) लालडांठ में संपन्न हुआ।
दीप प्रज्जवलन एवं उद्घाटन मुख्य अतिथियों अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी मुकेश पाल, दर्जा राज्य मंत्री रेनू अधिकारी, दर्जा राज्य मंत्री नवीन वर्मा जी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद, व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष विपिन गुप्ता, सिंधिया स्कूल प्रबंधक प्रवीण रौतेला, विजयपाल जी के द्वारा किया गया।

Ad

कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के प्रबंधक एवं विभिन्न संगठनों के अध्यक्ष पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
मंच संचालन व्यापार मंडल जिला महामंत्री हर्षवर्धन पांडे ने किया ।

इसके पश्चात विद्यार्थियों ने आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। तत्पश्चात नन्हे – मुन्ने बच्चों द्वारा वेलकम डांस, योगा प्रदर्शन, एवं अन्य रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

खेल दिवस के अवसर पर बैलेंस रेस, सुई धागा, बोरा रेस, बैलून रेस विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की गई । विद्यार्थियों ने खेल भावना का परिचय देते हुए बढ़ चढ़कर भाग लिया।

यह भी पढ़ें 👉  जन्म के कुछ ही घंटे बाद मां की ममता से वंचित हुआ नवजात, कथित पिता ने बच्चे को अपनाने से किया इनकार

विजेता विद्यार्थियों को मुख्य अतिथियों  ने पुरस्कार प्रदान किए। प्रथम पुरस्कार-गांधी सदन, द्वितीय पुरस्कार- टैगोर सदन, तृतीय पुरस्कार नेहरू सदन, चतुर्थ पुरस्कार – शास्त्री सदन ने प्राप्त किया।

अंत में प्रधानाचार्या शांति जीना ने उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया एवं विद्यार्थियों को इसी प्रकार रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉