Medical
उत्तराखण्डखेल/मनोरंजननैनीताल

खेल मंत्री रेखा आर्या ने बैडमिंटन हॉल और मल्टी परपज हॉल का किया लोकार्पण, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी निकलने का मार्ग प्रशस्त

ADVERTISEMENTS Ad

भीमताल:- गुरुवार को खेल मंत्री रेखा आर्या ने भीमताल में बैडमिन्टन हॉल और मल्टी परपज हॉल के निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। इन दोनों के निर्माण में लगभग 7 करोड़ रुपए की लागत आई है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके निर्माण की घोषणा की थी। इस अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि अब यहां से राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर के बैडमिंटन खिलाड़ी निकलने का मार्ग प्रशस्त होगा। देवभूमि को खेल भूमि के रूप में विकसित करने के हमारे संकल्प का यह एक और पड़ाव है। रेखा आर्या ने कहा कि अब तक प्रदेश में हमारे पास 1300 करोड़ से ज्यादा की खेल अवस्थापना परिसंपत्तियां हो चुकी है और जगह-जगह स्टेडियम, मिनी स्टेडियम, मल्टीपरपज हॉल बनाने का कार्य लगातार जारी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad

खेल मंत्री ने कहा कि प्रदेश में खेल संस्कृति विकसित हो चुकी है और वह दिन दूर नहीं जब यहां के खिलाड़ी देव भूमि को ग्लोबल पहचान दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी में आगामी राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रदेश के पहले खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया जाना है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad

इस अवसर पर सीडीओ नैनीताल अनामिका, जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रतीक जोशी, जिला खेल अधिकारी निर्मला पंत, भीमताल मंडल अध्यक्ष कमल जोशी, उपाध्यक्ष डीके शर्मा, महामंत्री गोपाल कृष्ण भट्ट, कमलेश रावत, कमला आर्या, पंकज जोशी, प्रकाश कनौजिया, कुलदीप, जया बोहरा, श्रीमती अनीता, मीनाक्षी आर्या, आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉