उत्तराखण्डनैनीताल

एसएसपी नैनीताल ने अराजक तत्वों की गतिविधियों पर नियंत्रण रखने के जारी किए निर्देश, 199 बाहरी लोगों का किया सत्यापन, 21 लोगों के विरुद्ध की चालानी कार्रवाई

Ad

भवाली:-  एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने भवाली क्षेत्र में हाल ही में घटित घटनाओं के दृष्टिगत शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा बाहरी एवं अराजक तत्वों की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशों के तहत भवाली क्षेत्र में लगातार वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है।

Ad

इसी क्रम में एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक भवाली प्रकाश मेहरा के नेतृत्व में भवाली पुलिस और पीएसी की संयुक्त टीमों द्वारा कस्बा भवाली के वार्ड संख्या 2, 3 और 4 अंतर्गत रेहड़, गांधी कॉलोनी एवं टमट्यूड़ा क्षेत्र में सघन सत्यापन अभियान चलाया गया।

इस दौरान कुल 51 मकानों में निवास कर रहे 199 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। जांच के दौरान सत्यापन अपूर्ण पाए जाने पर 21 व्यक्तियों के विरुद्ध उत्तराखंड पुलिस एक्ट की धारा 81 के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा क्षेत्र के सभी मकान मालिकों से अपील की जा रही है कि वे अपने किरायेदारों का समय से सत्यापन कराना सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉  नकली ज्वेलरी पर फर्जी हॉलमार्क लगाकर लोगों को ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, बिना लाइसेंस की हॉलमार्क मशीन और अन्य उपकरण पकरण बरामद

एसएसपी नैनीताल ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी 112 अथवा नजदीकी पुलिस थाने को दें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले किसी को भी को बख्शा नहीं जाएगा, सत्यापन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉