उत्तराखण्डनैनीताल

पर्वतीय जिलों में आंधी तूफान का अलर्ट जारी, 27 मार्च तक प्रदेश में बदला रहेगा मौसम का मिजाज

Ad

हल्द्वानी:- प्रदेश में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल रहा है। सोमवार को पर्वतीय जिलों में तेज आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही मैदानी इलाकों में भी बादल छाए रहने और हल्की ठंडक का असर देखने को मिलेगा।

Ad

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार 23 मार्च को उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों में तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान बिजली चमकने और हल्की बारिश भी हो सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पूरे प्रदेश में यह बदलाव आया है। इसके कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है और मौसम अस्थिर बना हुआ है।
आने वाले दिनों में भी राहत के आसार कम हैं। मौसम विभाग के मुताबिक 27 मार्च तक प्रदेश भर में मौसम का यही मिजाज बना रहेगा। बीच-बीच में तेज हवाएं, बादल और हल्की बारिश का दौर जारी रह सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद विभागों का बंटवारा, सीएम धामी ने अपने पास रखे अहम विभाग

राजधानी देहरादून में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। रविवार को अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 12.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वहीं पहाड़ी इलाकों में ठंड का असर और ज्यादा बढ़ गया है।

मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने को कहा है, खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉