Medical
उत्तराखण्डहरिद्वार

तीन दिन से लापता बच्ची का शव टनल के पास कोने से हुआ बरामद, गला घोंटकर कर हत्या की आशंका

ADVERTISEMENTS Ad

हरिद्वार।  कोतवाली क्षेत्र के रोड़ीबेलवाला से लापता एक चार साल की बच्ची की हत्या कर दी गई। बच्ची बीते 13 मई से लापता थी। शुक्रवार सुबह उसका शव मनसा देवी मंदिर टनल के पास एक कोने से बरामद हुआ।

ADVERTISEMENTS Ad

बच्ची के पिता ने खुद उसकी तलाश के दौरान शव को खोज निकाला और तत्काल पुलिस को सूचना दी। प्रथम दृष्टया मामले में गला घोंटकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। इसके अलावा, बच्ची के साथ किसी प्रकार की हैवानियत की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा रहा है, हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की जा सकेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  टेंट व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पेड़ से टकराई कार में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Ad

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। वहीं, सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। और रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार, एक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान की गई है और उसकी तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉