Medical
उत्तराखण्ड

बाथरूम में नहाते समय गिरने से 66 वर्षीय व्यक्ति की मौत

ADVERTISEMENTS Ad

बागेश्वर: जिला मुख्यालय से लगे जोलकांडे निवासी 66 वर्षीय शेर सिंह बिष्ट पुत्र हर सिंह बिष्ट की नहाते समय गिरने से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार शुक्रवार की पूर्वाह्न 11 बजे वह बाथरूम में नहा रहे थे। तभी गिरने की आवाज परिजनों को सुनाई दी। परिजनों ने देखा तो वो बाथरुम में गिरे मिले और उनके सिर पर चोट लगी थी। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में चिकित्सकों ने मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक लघु सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉