Medical
उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

नाले के किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला व्यवसायी का शव, कनपटी के पास लगी थी गोली, आत्महत्या की जताई जा रही आशंका

ADVERTISEMENTS Ad

खटीमा:-  शहर के एक वरिष्ठ व्यवसायी का शव मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में सुजिया नाले के किनारे बांस के पेड़ों के बीच फंसा हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की कनपटी के पास गोली लगी हुई थी। घटनास्थल से उनकी लाइसेंसी रिवॉल्वर और एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिससे प्रथम दृष्टया आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस के अनुसार मंगलवार अपराह्न करीब पौने दो बजे सुजिया महोलिया क्षेत्र में खेतों के पास सुजिया नाले में एक व्यक्ति का शव होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दरोगा किशोर पंत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान मृतक की पहचान खटीमा शहर के वरिष्ठ व्यवसायी और कंजाबाग निवासी जसोधर भट्ट (62) पुत्र प्रेम बल्लभ भट्ट के रूप में हुई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 16 अगस्त को जनपद नैनीताल भ्रमण पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग
Ad

घटनास्थल सील, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

ADVERTISEMENTS Ad

शव मिलने की खबर से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके को तत्काल सील कर दिया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने मृतक की लाइसेंसी रिवॉल्वर और सुसाइड नोट को अपने कब्जे में लिया है।

बाइक से पहुंचे थे घटनास्थल तक

पुलिस के मुताबिक व्यवसायी बाइक से घटनास्थल तक पहुंचे थे। उनकी बाइक भी शव के पास ही बरामद हुई है। परिजनों ने बताया कि जसोधर भट्ट सुबह करीब 10 बजे नाश्ता करने के बाद घर से निकले थे, लेकिन वह घटनास्थल पर किस समय पहुंचे, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।

यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद

सीओ खटीमा विमल रावत ने बताया कि घटनास्थल के पास एक सुसाइड नोट मिला है, जिसकी गहनता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

बताया गया कि सुजिया महोलिया के पास खेतों में बकरी चरा रहे लोगों ने सबसे पहले नाले के किनारे शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस दुखद घटना से पूरे खटीमा क्षेत्र में शोक का माहौल है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉