Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

लोक निर्माण के खिलाफ वन विभाग ने कराई रिपोर्ट दर्ज, 150 पेड़ काटने का लगाया आरोप, जांच शुरू

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी।  गौला पुल और वनभूलपुरा रेलवे क्रॉसिंग के बीच चोरगलिया रोड के किनारे करीब 150 पेड़ काटने के मामले में वन विभाग ने लोक निर्माण विभाग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इस कार्रवाई से दोनों विभागों के बीच तनाव की स्थिति बन गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

पिछले साल सितंबर में गौला नदी के उफान पर आने से चोरगलिया रोड के एक हिस्से में भारी कटाव हुआ था, जिससे सड़क की चौड़ाई घटकर आधी रह गई थी। इस वजह से सड़क पर दिन-रात जाम की समस्या शुरू हो गई, जो रेलवे क्रॉसिंग तक पहुंच रही थी। इससे दुर्घटनाओं का भी खतरा बढ़ गया था। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लोनिवि ने सड़क चौड़ीकरण की योजना बनाई और कटाव वाले हिस्से के दूसरी ओर सड़क को विस्तार देने का निर्णय लिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दीवान सिंह बिष्ट की पुण्यतिथि के अवसर पर 23 अगस्त को बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन, सांसद अजय भट्ट करेंगे प्रतिभाग
Ad

कुछ समय पहले इसके तहत सड़क किनारे खड़े 150 पेड़ों की गिनती वन विभाग से करवाई गई और उनका मूल्यांकन भी किया गया। बाद में टेंडर के जरिए इन पेड़ों को बेच दिया गया। वन अधिकारियों के अनुसार, लोनिवि ने पेड़ काटने और उनके परिवहन के लिए वन विभाग से अनिवार्य अनुमति नहीं ली, जो वन संरक्षण अधिनियम का उल्लंघन है। वन अधिनियम के तहत पेड़ों को काटने और परिवहन के लिए वन विभाग की अनुमति जरूरी होती है। इस नियम का पालन न करने पर वन विभाग ने लोनिवि के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। तराई पूर्वी वन प्रभाग के डीएफओ हिमांशु बागरी ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  महिला से छेड़छाड़ के आरोप में पकड़े गए पर्यटकों से 18 हजार रुपए लेकर छोड़ने का आरोप, पुलिस महकमें में मचा हड़कंप, ज्योलीकोट के चौकी प्रभारी और कांस्टेबल लाइन हाजिर
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉