Medical
उत्तराखण्डहरिद्वार

पति-पत्नी में हुआ विवाद, एक वर्षीय बेटी के साथ गंगनहर में कूदी मां, गहरे पानी में हुई लापता, एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर सर्च अभियान किया जारी

ADVERTISEMENTS Ad

हरिद्वार:- बहादराबाद थाना क्षेत्र में आज रविवार  पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद पत्नी अपनी एक वर्षीय मासूम बेटी को लेकर गंग नहर में कूद गई। गहरे पानी में मां बेटी डूबकर लापता हो गए। लापता महिला की पहचान 30 वर्षीय सविता के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही बहादराबाद थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और दोनों की तलाश में सर्च अभियान शुरू कर दिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय अर्जुन पुत्र बालेश्वर, कोटा मुरादनगर, थाना कलियर के रहने वाले हैं। रविवार को अर्जुन अपनी 30 वर्षीय पत्नी सविता और दो बच्चों के साथ बाइक से सविता के घर गांव रायपुर दरेड़ा, थाना बहादराबाद जा रहा था। उनके साथ उनका चार वर्षीय बेटा और एक वर्षीय बेटी भी थी। बेटी सविता ने गोद में थी। जबकि बेटा बाइक पर आगे बैठा था।

अर्जुन ने बताया कि जब परिवार दौलतपुर स्थित डीपीएस कॉलेज के पास पहुंचा तो पत्नी ने घर पर रुकने की बात कही। इसी बात को लेकर पति पत्नी के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर सविता ने बाइक रुकवाई और अपने एक साल की बेटी को गोद में लेकर गंग नहर में छलांग लगा दी। इससे पहले कि अर्जुन कुछ समझ पाता, मां बेटी गहरे पानी में डूबकर लापता हो गए। महिला और बच्ची के नहर में कूदते ही आसपास मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के दोपहिया वाहन बेचने वाले डीलरों पर सख्ती बरतने के दिए निर्देश, उल्लंघन करने पर डीलर को देना होगा लाइफटाइम टैक्स का 15 गुना जुर्माना
Ad

देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तुरंत घटना की पुलिस को सूचना दी। सूचना पर बहादराबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जल पुलिस और एसडीआरएफ को बुलाकर संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन शुरू हुआ। गोताखोर और रेस्क्यू टीम नहर में महिला और मासूम बच्ची की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने के साथ ही अब परिजनों से भी पूछताछ कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉