Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

पुलिस कर्मियों से अभद्रता करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने वाला गिरफ्तार, पुलिस के निर्देशों की अनदेखी कर मौके से वाहन लेकर हुआ था फरार

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- नैनीताल पुलिस ने ड्यूटी के दौरान बीते दिवस पुलिसकर्मियों से अभद्रता और सरकारी कार्य में बाधा डालने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर सख्त संदेश दिया है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर चल रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस के अनुसार, 10 मई की रात कोतवाली हल्द्वानी क्षेत्र में गश्त और वाहन चेकिंग के दौरान तिकोनिया के पास एक संदिग्ध कार को रोका गया। वाहन में काली फिल्म लगी होने के कारण जब पुलिस टीम चालान की कार्रवाई करने लगी, तो चालक ने पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता शुरू कर दी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार के सख्त भू कानून के तहत कार्रवाई तेज: नैनीताल में 14 मामलों में 6.088 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित, लगभग 304 नाली भूमि पर कार्रवाई
Ad

आरोपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने और “वर्दी उतरवा देने” तक की धमकी दी। इसके बाद वह पुलिस के निर्देशों की अनदेखी कर मौके से वाहन लेकर फरार हो गया।

ADVERTISEMENTS Ad

इस मामले में उपनिरीक्षक आरती की तहरीर पर 11 मई को कोतवाली हल्द्वानी में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा:- तेज रफ्तार टैंकर ने तीन छात्रों को मारी टक्कर, 10वीं कक्षा के छात्र की मौके पर ही मौत, दो अन्य घायलों को निजी अस्पताल में कराया भर्ती, उपचार जारी

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी लवजीत सिंह (निवासी लालकुआं) को गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त कार (UK 18B 1989) को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद एसएसपी नैनीताल ने स्पष्ट संदेश दिया है कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों या किसी भी लोकसेवक के साथ अभद्रता या सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉