Medical
उत्तराखण्ड

पर्वतीय क्षेत्रों में फिर बारिश की संभावना, लोग ठंड से बचने के लिए ले रहे अलाव का सहारा

ADVERTISEMENTS Ad

इन दिनों मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण लगातार कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जबकि मैदानी इलाकों में घना कोहरा लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। कई स्थानों पर कोहरे की वजह से धूप तक दिखाई नहीं दे रही है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विभाग ने प्रदेश के पहाड़ी जिलों में फिर से बारिश की संभावना जताई है, हालांकि इस बार बारिश के लिए कोई विशेष अलर्ट जारी नहीं किया गया है। विभाग के अनुसार, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश हो सकती है। राजधानी देहरादून में मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है, जहां आसमान साफ रहेगा और कुछ स्थानों पर आंशिक रूप से बादल भी रह सकते हैं। यहां अधिकतम तापमान 21°C के आस-पास रहने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार: पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, तलाशी के दौरान 315 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद
Ad

पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला लगातार जारी है, जिससे खासकर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पर्यटक बर्फबारी का आनंद ले रहे हैं। इस बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट आई है, जिससे ठंड और बढ़ गई है। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हादसा: विद्युत सब स्टेशन में कार्यरत 25 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत, हादसे के बाद विद्युत विभाग के अधिकारियों और परिजनों में मचा हड़कंप
Ad

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में उत्तराखंड में ठंड बढ़ने का अनुमान जताया है, जिससे तापमान में और गिरावट हो सकती है ऐसे में लोगों को कोहरे और ठंड से बचने के लिए सतर्क रहने सलाह दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉