Medical
उत्तराखण्ड

बेहोशी की हालत में रोडवेज स्टेशन में मिले युवक की मौत

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी रोडवेज परिसर में गुरुवार सुबह एक युवक बेहोशी की हालत में पाया गया जिसे तुरंत डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है और परिजनों के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम को संतोष को रोडवेज परिसर में घूमते हुए देखा गया था। बाद में वह बैठने वाले स्थान पर ही सो गया। गुरुवार सुबह रोडवेज कर्मियों ने उसे उठाने की कोशिश की, लेकिन वह बेहोश अवस्था में मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 32 वर्षीय संतोष बिष्ट के रूप में हुई है, जो मूल रूप से ग्राम ढेला, पोस्ट ऑफिस जलना, थाना लमगड़ा, अल्मोड़ा का निवासी था। वह लंबे समय से हल्द्वानी में रह रहा था। एसआई देवेंद्र सिंह राणा ने बताया कि अभी तक मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनके आने के बाद ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: देहरादून, नैनीताल, समेत आठ जिलों में भारी बारिश की संभावना, नदियों- नालों में जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी की आशंका, अलर्ट जारी
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉