उत्तराखण्डबागेश्वर

चेकिंग अभियान के दौरान होटल से 104 जिलेटिन राड मिलने से इलाके में हड़कंप, होटल स्वामी को गिरफ्तार कर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

Ad

बागेश्वर:-  कपकोट क्षेत्र के लीती गांव में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक होटल से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की है। रविवार देर शाम चेकिंग अभियान के दौरान 104 जिलेटिन रॉड्स मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने होटल स्वामी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

Ad

शामा चौकी प्रभारी सुमित कुमार अपनी टीम के साथ नियमित चेकिंग पर थे। इसी दौरान मुख्य तिराहे पर स्थित एक होटल की तलाशी ली गई, जहां से संदिग्ध विस्फोटक की 104 बेलनाकार छड़ें बरामद हुईं। इन पर “राज जैल 90, राजस्थान एक्सप्लोसिव केमिकल्स लिमिटेड” अंकित था, जिससे इनके विस्फोटक होने की पुष्टि हुई।
पुलिस ने मौके से होटल स्वामी पान सिंह (52) निवासी लीती गांव को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वर्ष 2010 से 2012 के बीच क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य के दौरान वह बारूद गोदाम की देखरेख करता था। कार्य समाप्त होने के बाद बची हुई विस्फोटक सामग्री उसने अवैध रूप से अपने पास रख ली।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचित कर जांच तेज कर दी है। आरोपी के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908 की धारा 5 और बीएनएस की धारा 288 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। साथ ही, संबंधित सड़क निर्माण कार्य से जुड़े ठेकेदार की भी तलाश शुरू कर दी गई है।
घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए रात करीब 9:20 बजे ऊधमसिंह नगर से बम निरोधक दस्ता और स्निफर डॉग ‘मौली’ को मौके पर बुलाया गया। एसआई चंद्रशेखर उपाध्याय के नेतृत्व में टीम ने होटल व आसपास के क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश, यूपी के बहराइच से दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार, बड़े खुलासे की संभावना

प्रारंभिक जांच में बरामद विस्फोटक करीब 15 वर्ष पुराना जिलेटिन (बारूद) पाया गया है। सुरक्षा के मद्देनज़र इसे विधिक प्रक्रिया के तहत जल्द नष्ट किया जाएगा। एसपी जितेंद्र मेहरा ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉