Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

सरकारी और निजी अस्पतालों में अब होगा संयुक्त सुरक्षा ऑडिट, अधिकारी जिले के सभी चिकित्सा संस्थानों का करेंगे निरीक्षण

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:- सभी सरकारी और निजी अस्पतालों, नर्सिंग होम, क्लीनिक तथा ट्रॉमा सेंटरों का अब संयुक्त सुरक्षा ऑडिट किया जाएगा। हाल के दिनों में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हुई घटनाओं और संभावित आपदाओं को देखते हुए जिला प्रशासन ने अग्नि सुरक्षा, भवन सुरक्षा और आपदा प्रबंधन व्यवस्थाओं की व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल ललित मोहन रयाल के निर्देश पर गठित संयुक्त निरीक्षण दल में नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी, संबंधित क्षेत्र के उपजिलाधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा नामित अधिकारी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, जल संस्थान, नगर निगम और जिला विकास प्राधिकरण के अधिकारी शामिल रहेंगे। यह टीम हल्द्वानी और रामनगर सहित जिले के सभी चिकित्सा संस्थानों का निरीक्षण करेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं समेत आंचल दुग्ध संघ से जुड़ी 705 समितियों ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, आंचल उत्पादों की बिक्री को और अधिक मजबूत करने का किया आह्वान
Ad

निरीक्षण के दौरान अस्पतालों में फायर एनओसी की वैधता, अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता, फायर अलार्म सिस्टम, स्मोक डिटेक्टर, आपातकालीन निकास द्वार, विद्युत वायरिंग सुरक्षा और आपातकालीन जल आपूर्ति व्यवस्था की जांच की जाएगी। इसके अलावा भवन मानचित्र स्वीकृति, पार्किंग व्यवस्था, बेसमेंट के उपयोग, अवैध अतिक्रमण और जोखिमपूर्ण संरचनाओं का भी परीक्षण होगा।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रशासन द्वारा आपदा प्रबंधन तैयारियों की भी समीक्षा की जाएगी। इसके तहत अस्पतालों के इमरजेंसी रिस्पॉन्स प्लान, ऑक्सीजन सिलेंडरों और ज्वलनशील पदार्थों के सुरक्षित भंडारण, अस्पताल कर्मचारियों को फायर और आपदा सुरक्षा प्रशिक्षण, सीसीटीवी व्यवस्था तथा कंट्रोल रूम संचालन की जांच की जाएगी।  

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 16 अगस्त को जनपद नैनीताल भ्रमण पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही या सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित संस्थानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गंभीर स्थिति मिलने पर अस्पतालों को सील करने या उनका संचालन प्रतिबंधित करने की कार्रवाई भी प्रस्तावित की जा सकती है।

संयुक्त निरीक्षण के बाद टीम अपनी विस्तृत रिपोर्ट जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को सौंपेगी। प्रशासन ने सभी अस्पताल संचालकों और संबंधित संस्थानों को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉