Medical
उत्तराखण्डराजनीति

दिल्ली विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड मूल के तीन विधायकों की शानदार जीत

ADVERTISEMENTS Ad

भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली विधानसभा में  10 साल से काबिज आप पार्टी को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया। दिल्ली विधानसभा की 70 में से 48 सीटों पर भाजपा का कब्जा रहा और आप पार्टी मात्र 22 सीटों पर ही सिमट गई। आम आदमी पार्टी के लिए यह हार अकल्पनीय थी। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक विजय हासिल की है। न केवल आम आदमी पार्टी को करारी शिकायत दी बल्कि आम आदमी पार्टी के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उनके सहायक उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, मंत्री सत्येंद्र जैन समेत आम आदमी पार्टी के तमाम बड़े नेता भी चुनाव हार गए। दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की जीत का जब जिक्र आता है तो उसमें उत्तराखंड की भी एंट्री होती है। उत्तराखंड की यह एंट्री चुनाव से पहले भी और चुनाव के बाद तक भी कायम है। चुनाव से पहले यानी कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी जमकर चुनाव प्रचार किया। उत्तराखंड मूल के तीन भाजपा प्रत्याशी इस चुनाव मैदान में थे जिनके लिए प्रचार प्रसार किया गया था।  दिल्ली विधानसभा में उत्तराखंड मूल के तीन विधायकों की भी शानदार एंट्री हुई है। तीन विधायकों में सबसे पहला नाम आता है मुस्तफाबाद से चुने गए विधायक मोहन सिंह बिष्ट का जो लगातार छठी बार विधायक बने हैं जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है। अल्मोड़ा जिले के अजोली (मिरोली) गांव के मूल निवासी पांच बार के विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी आदिल खान को 17518 वोटों से हराया। खास बात यह रही कि जिस मुस्तफाबाद सीट से मोहन सिंह छठी बार विधायक बनने का रिकॉर्ड बनाया है वह मुस्लिम बहुल है और वहां 40% मुस्लिम आबादी है। मोहन सिंह बिष्ट को यहां 85215 वोट मिले जबकि आम आदमी पार्टी के आदिल खान को 67657 वोट मिले। तीसरे नंबर पर यहां कांग्रेस के अली मेहंदी रहे जिन्हें मात्र 11763 वोट ही मिल पाए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश के पर्वतीय जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में आज मंगलवार को तेज बारिश के आसार, प्रशासन ने की अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील
Ad

दिल्ली में धूम मचाने वाले उत्तराखंड मूल के दूसरे विधायक हैं पटपड़गंज से चुने गए रविंद्र सिंह नेगी अल्मोड़ा जिले के जैंती निवासी रविंद्र सिंह ने पिछली बार भी चुनाव लड़ा और उनके खिलाफ आम आदमी पार्टी के नंबर दो नेता मनीष सिसोदिया मैदान पर थे। पिछले चुनाव में उन्होंने मनीष सिसोदिया को कड़ी टक्कर दी थी। इस बार मनीष सिसोदिया ने अपनी सीट बदली और आम आदमी पार्टी ने यहां से अवध ओझा को प्रत्याशी बनाया। इस बार रविंद्र सिंह नेगी ने करीब 28000 वोटों से आप प्रत्याशी अवध ओझा को पराजित किया। रविंद्र सिंह नेगी को चुनाव में 74000 वोट मिले।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार: पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, तलाशी के दौरान 315 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद
Ad

उत्तराखंड मूल के तीसरे विधायक नारायण दत्त शर्मा जो कि दक्षिण दिल्ली के बदरपुर निर्वाचन क्षेत्र से विधायक चुने गए हैं। नारायण दत्त शर्मा मूल रूप से चौखुटिया के रहने वाले हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉