Medical
उत्तराखण्डधर्म/संस्कृति

आज बद्रीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले, जय बद्री विशाल के जयकारों से गूंज उठा धाम, हेलीकॉप्टर से की गई पुष्पवर्षा

ADVERTISEMENTS Ad

बदरीनाथ (चमोली) आज रविवार बद्रीनाथ धाम के कपाट सुबह ठीक छह बजे वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। कपाट खुलते ही धाम ‘जय बदरी विशाल’ के जयकारों से गूंज उठा। इस मौके पर श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई, जिससे माहौल भक्तिमय हो उठा।

ADVERTISEMENTS Ad


कपाट खुलने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी धाम पहुंचे और उन्होंने बदरी विशाल के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। मंदिर को इस विशेष अवसर पर 40 कुंतल गेंदे के फूलों से सजाया गया, जिसकी सजावट देर शाम तक जारी रही।
कपाटोद्घाटन के साथ ही छह माह से जल रही अखंड ज्योति के प्रथम दर्शन के लिए देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु धाम पहुंचे। प्रशासन के अनुसार, अब तक 10,000 से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।
बदरीनाथ यात्रा को इस वर्ष पॉलीथिन मुक्त बनाने की दिशा में प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं।
जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने धाम क्षेत्र सहित यात्रा मार्ग पर स्थित होटलों, ढाबों और दुकानों में पॉलीथिन का उपयोग न करने की अपील की है।
साथ ही कर्णप्रयाग, गौचर, नंदप्रयाग, पीपलकोटी, ज्योतिर्मठ, गोविंदघाट और पांडुकेश्वर में होटल और दुकानदारों को रेट लिस्ट अनिवार्य रूप से चस्पा करने और फायर सिलिंडर रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने प्रतिष्ठानों को साफ-सफाई बनाए रखने को भी कहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश सरकार ने महिलाओं को दिया तोहफा: 28 और 29 अगस्त को उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को मिलेगी मुफ्त यात्रा सुविधा
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉