Medical
उत्तराखण्ड

गढ़वाल विश्वविद्यालय के दो छात्रों की अलकनंदा नदी में डूबने से मौत, तीसरे छात्र को सशकुल बचाया

ADVERTISEMENTS Ad

श्रीनगर। उत्तराखंड के श्रीनगर में आज बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। गढ़वाल विश्वविद्यालय के दो छात्रों की अलकनंदा नदी में डूबने से मौत हो गई । वही एक बीफार्मा के छात्र को सकुशल बचा लिया गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह छात्र  बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर गांव के बताए जा रहे हैं और यह गढ़वाल विवि में बीटेक प्रथम सेमेस्टर में अध्ययनरत थे।

ADVERTISEMENTS Ad

बताया गया कि आज 26 फरवरी को जिला नियंत्रण कक्ष पौड़ी ने एसडीआरएफ टीम को सूचना दी कि अलकनंदा नदी, चौरास पुल के पास दो युवक नदी में डूब गए हैं जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में लगातार बदल रहा मौसम का मिजाज: दिन में गर्मी का एहसास, सुबह शाम बढ़ रही ठंड, कुछ दिनों तक बारिश के आसार नहीं
Ad

सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट श्रीनगर से उपनिरीक्षक आशीष तोपाल के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चौरास पुल के पास अलकनंदा नदी में तीन युवक तैरने के लिए नदी में उतरे थे, जिनमें से एक को स्थानीय लोगों ने तुरंत बचा लिया।

शेष दो युवकों के डूबने की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर पीएसी, जिला पुलिस और स्थानीय लोगों के सहयोग से गहन सर्च ऑपरेशन चलाया। संयुक्त प्रयासों से दोनों युवकों को नदी से बाहर निकाल लिया गया। जिनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई थी टीम द्वारा दोनों युवकों के शव को आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: बद्रीनाथ धाम में मौसम का बदला मिजाज, बर्फबारी के बाद आई तापमान में गिरावट

मृतक छात्रों की पहचान आयुषराज पुत्र संजय कुमार ठाकुर उम्र 20 वर्ष, निवासी जाजर मुजफ्फरनगर बिहार व हर्षराज कौशिक पुत्र राजेंद्र चंद्रा, उम्र 19 वर्ष के रूप में हुई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉