Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड शासन ने आईपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में किया बड़ा फेरबदल, नौ अधिकारियों के तबादले और तैनाती के आदेश, कुमाऊं की नई आईजी बनीं निवेदिता कुकरेती

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:-  उत्तराखंड शासन ने शुक्रवार देर शाम भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा फेरबदल करते हुए नौ अधिकारियों के तबादले और तैनाती के आदेश जारी किए हैं। गृह विभाग की ओर से जारी आदेशों के तहत कुमाऊं परिक्षेत्र से लेकर अपराध, कानून व्यवस्था, एसडीआरएफ, पुलिस दूरसंचार, यातायात और पीएसी जैसे महत्वपूर्ण विभागों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

तबादला सूची के अनुसार अब तक एसडीआरएफ की जिम्मेदारी संभाल रहीं निवेदिता कुकरेती कुमार को पुलिस महानिरीक्षक, कुमाऊं परिक्षेत्र नैनीताल बनाया गया है। वहीं कुमाऊं परिक्षेत्र की आईजी रहीं रिद्धिम अग्रवाल को अपराध एवं कानून व्यवस्था, सीसीटीएनएस और एससीआरबी का दायित्व सौंपा गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट
Ad

विम्मी सचदेवा को पुलिस दूरसंचार और फायर सर्विस की जिम्मेदारी दी गई है। कृष्ण कुमार वी.के. को पुलिस दूरसंचार से हटाकर यातायात एवं जीआरपी का नया आईजी बनाया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

इसके अलावा नीलेश भरणे को साइबर क्राइम, एसटीएफ, एएनटीएफ और एफएसएल की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सुनील कुमार मीणा को पुलिस कार्मिक, पीएसी और पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड का दायित्व सौंपा गया है।

अनंत शंकर ताकवाले को सीआईडी का नया आईजी नियुक्त किया गया है, जबकि योगेंद्र सिंह रावत को एसडीआरएफ की कमान दी गई है। प्रतीक्षारत चल रहे बरिंदरजीत सिंह को मुख्यालय एवं पीएंडएम में तैनाती मिली है।

गृह विभाग की ओर से जारी आदेश में सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कार्यभार ग्रहण करने का प्रमाण पत्र पुलिस महानिदेशक के माध्यम से शासन को उपलब्ध कराने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह

प्रमुख तबादलों पर एक नजर

■ निवेदिता कुकरेती कुमार – आईजी कुमाऊं परिक्षेत्र, नैनीताल
■ रिद्धिम अग्रवाल – आईजी अपराध एवं कानून व्यवस्था/CCTNS/SCRB
■ योगेंद्र सिंह रावत आईजी एसडीआरएफ
■ कृष्ण कुमार वी.के. – आईजी यातायात एवं जीआरपी
■ विम्मी सचदेवा – आईजी पुलिस दूरसंचार एवं फायर सर्विस
■ अनंत शंकर ताकवाले आईजी सीआईडी
■ नीलेश भरणे – आईजी साइबर क्राइम, एसटीएफ, एएनटीएफ एवं निदेशक एफएसएल
■ सुनील कुमार मीणा – आईजी पुलिस कार्मिक, पीएसी एवं पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड
■ बरिंदरजीत सिंह – आईजी मुख्यालय एवं पीएंडएम

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉