Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड मौसम: देहरादून, नैनीताल, समेत आठ जिलों में भारी बारिश की संभावना, नदियों- नालों में जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी की आशंका, अलर्ट जारी

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- प्रदेश में मानसून का लगातार सक्रिय हो रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून ने बुधवार के लिए राज्य के आठ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए बहुत भारी बारिश, आकाशीय बिजली गिरने और कुछ स्थानों पर तीव्र वर्षा की चेतावनी दी है। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, ऊधम सिंह नगर, चंपावत और टिहरी जिलों के कुछ क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और कुछ स्थानों पर कम समय में अत्यधिक वर्षा होने की आशंका भी जताई गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 16 अगस्त को जनपद नैनीताल भ्रमण पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग
Ad

वहीं, हरिद्वार, पौड़ी, उत्तरकाशी, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ सहित राज्य के अन्य सभी जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में भी गरज-चमक के साथ तेज बारिश के दौर पड़ सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विज्ञान केंद्र ने लोगों से नदी-नालों के किनारे जाने से बचने, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने और मौसम खराब होने पर अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार बारिश के चलते भूस्खलन, सड़कें बाधित होने और नदियों-नालों के जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी की आशंका बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी

प्रशासन ने भी संबंधित जिलों के अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। आपदा प्रबंधन, पुलिस और अन्य विभागों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट मोड पर रखा गया है। यात्रियों और स्थानीय लोगों से मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने और प्रशासन की ओर से जारी एडवाइजरी का अनुपालन करने की अपील की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉