Medical
अल्मोड़ाउत्तराखण्ड

नल से कीड़े निकलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जल संस्थान की व्यवस्थाओं पर उठे गंभीर सवाल

ADVERTISEMENTS Ad

अल्मोड़ा:- लगातार बढ़ रही गर्मी के चलते अब पहाड़ों  में पेयजल संकट और पानी की गुणवत्ता को लेकर चिंताएं बढ़ने लगी हैं। इसी बीच अल्मोड़ा शहर से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने जल संस्थान की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शहर के लोअर माल रोड क्षेत्र में एक घर के नल से कीड़े निकलने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया है और पेयजल की शुद्धता को लेकर दहशत का माहौल बन गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार लोअर माल रोड निवासी कमल जोशी ने बताया कि दो दिन पहले जब वे घर में पानी भर रहे थे, तभी बाल्टी में अचानक दो कीड़े तैरते हुए दिखाई दिए। पहले तो उन्हें अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हुआ, लेकिन जब ध्यान से देखा गया तो नल से आ रहे पानी में कीड़े साफ नजर आए। इसके बाद परिवार के लोगों ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया सीएचसी, प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी किया रेफर
Ad

वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्रीय लोगों में जल संस्थान के प्रति नाराजगी बढ़ गई है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि अगर नल के पानी में कीड़े निकल रहे हैं तो यह सीधे तौर पर जलापूर्ति व्यवस्था में भारी लापरवाही का संकेत है। लोगों का आरोप है कि जल स्रोतों, टंकियों और पाइपलाइनों की नियमित सफाई और गुणवत्ता जांच नहीं की जा रही, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

क्षेत्रवासियों का कहना है कि गर्मी शुरू होते ही हर साल पेयजल व्यवस्था चरमराने लगती है, लेकिन इस बार तो स्थिति और गंभीर हो गई है क्योंकि अब पानी की स्वच्छता पर ही सवाल उठने लगे हैं। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट

वहीं मामले को लेकर जब जल संस्थान अल्मोड़ा के अधिशासी अभियंता नीरज तिवारी से बात की गई तो उन्होंने कहा, “इस तरह का मामला फिलहाल मेरे संज्ञान में नहीं है और न ही विभाग को कोई शिकायत प्राप्त हुई है। यदि शिकायत आती है तो मामले की जांच कराई जाएगी।”
हालांकि अधिकारी के इस बयान के बाद लोगों में और नाराजगी देखी जा रही है। उनका कहना है कि वीडियो वायरल होने और मामला सार्वजनिक होने के बावजूद भी विभाग अनभिज्ञता जता रहा है, जो उसकी कार्यप्रणाली पर गम्भीर सवाल खड़े करता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉