Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

खनन कारोबारी से अवैध वसूली करना सिपाही को पड़ा भारी, आरोपी को 45 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस की टीम ने किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बेतालघाट चौकी में तैनात एक पुलिस सिपाही को 45 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी सिपाही खनन कारोबारियों से अवैध वसूली कर रहा था और रकम नहीं देने पर वाहनों का चालान और सीज करने की धमकी दे रहा था।

ADVERTISEMENTS Ad

सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी को टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत मिली थी कि चौकी बेतालघाट में तैनात पुलिस आरक्षी दीपक सिंह खनन कारोबारियों से 65 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायतकर्ता ने विजिलेंस को बताया कि सभी दस्तावेज वैध होने के बावजूद आरोपी पुलिसकर्मी कार्रवाई का भय दिखाकर लगातार पैसे मांग रहा था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  राज्य कर विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल, 119 अधिकारियों का स्थानांतरण, नयी तैनाती में शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश
Ad

शिकायत की प्रारंभिक जांच में मामला सही पाए जाने पर एसपी विजिलेंस दीपशिखा के निर्देश पर ट्रैप टीम गठित की गई। इसके बाद विजिलेंस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए आरोपी सिपाही दीपक सिंह को 45 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल की यातायात व्यवस्था में बदलाव: 1 अगस्त से माल रोड पर किसी भी वाहन का हॉर्न बजाना प्रतिबंधित, रूसी बाईपास पार्किंग हब के रूप में होगा विकसित

बताया जा रहा है कि आरोपी सिपाही मूल रूप से खटीमा के चकरपुर क्षेत्र का निवासी है और वर्तमान में थाना भवाली के अंतर्गत बेतालघाट चौकी में तैनात था। एसपी विजिलेंस दीपशिखा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉