Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, पिथौरागढ़, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, देहरादून समेत आठ जिलों में येलो अलर्ट जारी

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:-  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने 15 अगस्त को प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, देहरादून समेत आठ जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार 15 अगस्त को पिथौरागढ़ और बागेश्वर के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। दोनों जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। पर्वतीय क्षेत्रों में तेज बारिश के दौरान भूस्खलन, सड़क पर मलबा आने और नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने की आशंका बनी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह
Ad

इसके अलावा देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, चमोली, उत्तरकाशी, नैनीताल और चंपावत जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में भी लोगों को मौसम की स्थिति पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है।

प्रदेश में बारिश का यह दौर अगले कुछ दिनों तक जारी रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 20 अगस्त तक उत्तराखंड में मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है। इस दौरान प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश के कई दौर देखने को मिल सकते हैं।

लगातार बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में पहले से संवेदनशील सड़क मार्गों पर परेशानी बढ़ सकती है। भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में मलबा आने से यातायात बाधित होने की स्थिति भी बन सकती है। वहीं, मैदानी इलाकों में तेज बारिश के कारण जलभराव की संभावना है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉