Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

शराब कारोबारी से षड्यंत्र रचकर लूटने वाले मामले में महिला आरोपी गिरफ्तार, पांच अभी भी फरार

ADVERTISEMENTS Ad

बीते दिनों लालकुआं के शराब कारोबारी से सोने के सिक्के बेचने का षड्यंत्र रचकर 70 लाख रुपये लूटने के मामला हुआ था जिसमें पुलिस ने डकैती सहित संगीन धाराओं में वांछित एक और महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि पांच अब भी फरार हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

रुद्रपुर कोतवाली के एसएसआई विक्रम सिंह धामी ने बताया कि बुधवार को पुलिस ने डकैती में शामिल कैथुलिया, नानकमत्ता निवासी सुखविंदर कौर पत्नी बलवीर सिंह उर्फ वीरू को नानकमत्ता तिराहे के सामने हाईवे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से लूट के चार लाख रुपये भी बरामद किए हैं। 27 मार्च को लालकुआं के शराब कारोबारी मोहित चौबे को रसोईयापुर, सितारगंज निवासी बबली ने सोने के सिक्के खरीदने के बहाने रुपये लेकर घर बुलाया था। उसके रुपये लेकर घर पहुंचने के बाद बबली ने अपने साथी लखविंदर सिंह लक्खा, सतनाम सिंह पप्पू, महेंद्र सिंह उर्फ धर्मेंद्र, गुरमेल सिंह, बलवीर सिंह उर्फ वीरू, सुखविंदर कौर और सुनार राजू रस्तोगी के साथ मिलकर उससे मारपीट की और रुपये का बैग लूटकर फरार हो गए थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  गोरापड़ाव में हुई लाखों की डकैती में चार और आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जे से चार तमंचे कारतूस और नगदी बरामद, अन्य की तलाश जारी
Ad

सीओ बीएस धौनी ने बताया कि पुलिस को सुखविंदर कौर के पास से लूट की रकम से चार लाख रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस टीम में इंस्पेक्टर नरेश चौहान, एसएसआई विक्रम सिंह धामी, एसआई सुरेंद्र सिंह बिष्ट, राकेश सिंह, कैलाश देव, ललित चौधरी, इंदर सिंह ढैला, किरण कुमार, चंद्र प्रकाश, अशोक बोरा और विनीत कुमार शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश के पर्वतीय जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में आज मंगलवार को तेज बारिश के आसार, प्रशासन ने की अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉