Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

महिला उद्यमिता विकास परिषद अध्यक्ष रेनू अधिकारी ने उद्योग विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, महिलाओं को स्वरोजगार और आत्मनिर्भर बनाने पर चर्चा

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  जिला उद्योग केन्द्र, हल्द्वानी में अध्यक्ष महिला उद्यमिता विकास परिषद उत्तराखंड रेनू अधिकारी द्वारा उद्योग विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई, जिसमें जनपद की महिलाओं के स्वरोजगार एवं ऑनलाइन मार्केटिंग, बाजार की उपलब्धता आदि, के विषय में चर्चा की गई।

ADVERTISEMENTS Ad

बैठक में मुख्य रूप से महिलाओं को स्वरोजगार तथा आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों पर चर्चा की गई। साथ ही यह भी विचार किया गया कि किस प्रकार ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा सकें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्कूली वाहनों में यातायात पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, नियमों का पालन करने के दिए निर्देश
Ad

बैठक में महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने, प्रशिक्षण कार्यक्रमों की गुणवत्ता सुधारने तथा वित्तीय सहायता की उपलब्धता पर विस्तृत चर्चा हुई। अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश सरकार महिलाओं के लिए विभिन्न योजनाएँ चला रही है, जिनका लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाना प्राथमिकता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल
Ad

कार्यक्रम में संयुक्त निदेशक उद्योग, दीपक मुरारी, उद्योग निदेशालय, पल्लवी गुप्ता, महाप्रबंधक उद्योग केन्द्र सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर ठोस रणनीति बनाने की दिशा में अपने विचार रखे और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न सुझाव दिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉