Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, पर्वतीय इलाकों में आज हल्की बारिश की संभावना, मैदानी इलाकों में तापमान गिरने से ठंड बढ़ने के आसार

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, शुक्रवार 23 अक्टूबर को प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है। मौसम में बदलाव का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल सकता है, जहां तापमान गिरने से ठंड बढ़ने के आसार हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश का अनुमान जताया है। हालांकि, प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने से पहाड़ों में ठंड बढ़ सकती है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भतीजे ने लोहे की रॉड से हमला कर की चाचा-चाची की हत्या, बीच बचाव करने आई बहू घायल, आरोपी फरार, तलाश जारी, दोहरे हत्याकांड से पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल
Ad

मैदानी क्षेत्रों में आएगी तापमान में गिरावट

पर्वतीय इलाकों में बारिश का असर मैदानी क्षेत्रों के तापमान पर भी पड़ सकता है। तापमान में गिरावट आने से सुबह और शाम के साथ दिन में भी ठंड महसूस होने लगेगी। हालांकि, गुरुवार को मैदानी इलाकों में दिन भर चटक धूप खिलने से लोगों को गर्मी का अहसास हुआ था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: बेलबाबा के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल, मृतकों में ग्राम विकास अधिकारी भी शामिल
Ad

26 अक्टूबर तक हल्की बारिश की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में 26 अक्टूबर तक हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। आने वाले दिनों में मौसम में होने वाले बदलाव के चलते पहाड़ों के साथ मैदानी क्षेत्रों में भी तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। ऐसे में सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉