Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने किया राजकीय मेडिकल कॉलेज के वार्षिकोत्सव क्रिसेण्डो-2026 का उद्घाटन, मेडिकल कॉलेज परिवार एवं विद्यार्थियों को दीं शुभकामनाएं

हल्द्वानी:- राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में अध्ययनरत विद्यार्थियों द्वारा आयोजित दो दिवसीय वार्षिक समारोह ‘क्रिसेण्डो-2026’ का  मुख्य अतिथि आयुक्त, कुमाऊं मंडल दीपक रावत ने शुभारंभ किया।

ADVERTISEMENTS Ad

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत ने मेडिकल कॉलेज परिवार एवं समस्त विद्यार्थियों को वार्षिकोत्सव की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थी चिकित्सा सेवा के साथ-साथ सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं, जो उनके सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है। आयुक्त ने कहा कि भविष्य के चिकित्सकों का दायित्व केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज को स्वस्थ जीवन शैली के प्रति जागरूक करना भी है। उन्होंने छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  राज्य मंत्री भावना मेहरा ने किया दूरस्थ क्षेत्रों का भ्रमण, महिलाओं की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को फोन कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश
Ad

इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर डॉ अजय आर्य, डॉ बसंत जोशी, डॉ एच एस पांडे, डॉ एके सिन्हा, डॉ अजय विश्वकर्मा, डॉ गौरव जिंदल, प्राचार्य राजकीय नर्सिंग कॉलेज डॉ सामिस्तान अहमद संकाय सदस्य, अधिकारीकर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में एमबीबीएस छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन आयोजन सचिव डॉ. गणेश सिंह द्वारा किया गया। दो दिवसीय महोत्सव 25 एवं 26 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक, खेल एवं शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉