Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

प्रधानमंत्री आवास योजना नगर निगम हल्द्वानी के 182 लाभार्थियों को द्वितीय किश्त के रूप में एक लाख की धनराशि ऑनलाइन हस्तांतरित, मेयर ने दीं लाभार्थियों को शुभकामनाएं

हल्द्वानी: – आवास योजना (शहरी) 2.0 के अन्तर्गत जनपद के शहरी गरीब एवं मध्यम वर्ग के 182 परिवारों को किफायती एवं पक्के आवास उपलब्ध कराने के उद्देश्य से द्वितीय किश्त की धनराशि नगर निगम सभागार, हल्द्वानी में ऑनलाइन माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित की गई।

ADVERTISEMENTS Ad

मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने बताया कि योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को प्रथम किश्त के सदुपयोग के पश्चात द्वितीय किश्त एक लाख जारी की गई है, ताकि निर्माण कार्य में तेजी लाई जा सके। उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजना के तहत प्रत्येक पात्र परिवार को सम्मानजनक, सुरक्षित एवं पक्का आवास उपलब्ध हो। इसके लिए सरकार समाज के अन्तिम छोर के व्यक्ति को लाभान्वित कर रही है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत लाभार्थियों को निर्धारित मानकों के अनुसार धनराशि का उपयोग कर समयबद्ध रूप से आवास निर्माण पूर्ण करना होगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  राज्य मंत्री भावना मेहरा ने किया दूरस्थ क्षेत्रों का भ्रमण, महिलाओं की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को फोन कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश
Ad

मेयर श्री बिष्ट ने बताया कि इस योजना के तहत  सहायता राशि या किश्तों का पैसा बिचौलियों या स्थानीय निकायों के माध्यम से नहीं, बल्कि सीधे उनके बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डी.बी.टी.) के जरिए भेजा जाता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मौसम ने ली करवट, ऊंची चोटियों पर पड़ी बर्फ, मैदानी क्षेत्रों में भी बढ़ेगा ठंड का असर
Ad

मेयर ने सभी लाभार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कहा कि जल्द ही आपका पक्के घर का सपना पूरा होगा और जीवन स्तर में बदलाव आएगा।

कार्यक्रम में सामाजिक विकास अधिकारी सुरेश अधिकारी, सहायक अभियंता नवल नौटियाल, पार्षद सचिन, रवि जोशी के साथ ही लाभार्थी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉