Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

सीएम पुष्कर सिंह धामी कल शनिवार को हल्द्वानी भ्रमण पर, उत्तराखंड राज्य खेल विश्वविद्यालय का करेंगे शिलान्यास, व्यापारी बंधुओं से करेंगे वार्ता

हल्द्वानी:- सीएम पुष्कर सिंह धामी शनिवार को एक दिवसीय जनपद नैनीताल भ्रमण पर पंहुच रहे हैं।
जिलाधिकारी कार्यालय से प्राप्त सूचना अनुसार मुख्यमंत्री शनिवार 29 अगस्त को पूर्वाह्न 11:50 डीपीएस स्कूल मैदान रुद्रपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12:00 गौलापार स्टेडियम हैलीपैड पहुँचेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

वहाँ से 12:10 बजे मुख्यमंत्री जी हैलीपैड से कार द्वारा उत्तराखण्ड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय, गौलापार के लिए प्रस्थान कर 12:15 बजे क्रीड़ा विश्वविद्यालय में पहुंचेंगे। जहाँ दोपहर 12:15 बजे से 2:00 बजे तक मुख्यमंत्री  उत्तराखण्ड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के भूमि-पूजन /शिलान्यास एवं राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने विकास भवन भीमताल में अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
Ad

इसके उपरांत अपराह्न 2 बजे मुख्यमंत्री
क्रीड़ा विश्वविद्यालय से कार द्वारा आईटीडीसी
फॉर्च्यून, हल्द्वानी के लिए प्रस्थान कर अपराह्न 2:45 से 3:30 बजे तक आईटीडीसी फॉर्च्यून, हल्द्वानी में व्यापार एवं उद्योग बंधुओं के साथ संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। तत्पश्चात आईटीडीसी फॉर्च्यून से कार द्वारा आनन्द बाग, निकट जिला सहकारी बैंक, हल्द्वानी के लिए प्रस्थान करेंगे जहां कार्यक्रम में प्रतिभाग कर अपराह्न 4 बजे आनन्द बाग से कार द्वारा साउथ एन्क्लेव-4, फार्म नं.-3 मुखानी, हल्द्वानी के लिए प्रस्थान करेंगे। जहाँ कार्यक्रम में प्रतिभाग कर अपराह्न 4:30 बजे साउथ एन्क्लेव से कार द्वारा एफटीआई हैलीपैड, हल्द्वानी के लिए प्रस्थान कर 4:40 बजे एफटीआई हैलीपैड पर पंहुचकर देहरादून को प्रस्थान करेंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: हरिद्वार से कर्णप्रयाग जा रही बस 100 मीटर गहरे गधेरे में गिरी, आठ यात्रियों की मौत, कई घायल, बस में लगभग 35 यात्री थे सवार
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉