Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

मौसम: बारिश के चलते मौसम का बदला मिजाज, अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हो सकती है बर्फबारी

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:-  प्रदेश में बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। आने वाले दिनों में पहाड़ों में बारिश का दौर तेज होने के साथ तापमान में गिरावट आने की संभावना है। अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है। मौसम में बदलाव का असर मैदानी इलाकों में भी दिखाई देगा और सुबह-शाम ठंड बढ़ने के आसार हैं। यानी इस बार अक्तूबर में ही मौसम गुलाबी ठंड के चलते सर्दी का अहसास हो सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad

12 अक्टूबर तक रहेगा बारिश का दौर

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक, 12 अक्टूबर तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के तेज दौर देखने को मिल सकते हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश की तीव्रता अधिक रहने की संभावना है। ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के साथ तापमान तेजी से गिरने से ठंड का असर बढ़ सकता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एसकेएम स्कूल के विद्यार्थियों ने बढ़ाया विद्यालय का गौरव, शिक्षकों और अभिभावकों ने दी बधाई
Ad

पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम के इस बदलाव का असर मैदानी इलाकों तक पहुंचने की संभावना है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट के चलते सुबह और रात के समय ठंड बढ़ सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad

आठ जिलों में तेज हवाओं का अलर्ट जारी

सात अक्टूबर को देहरादून समेत अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर के कुछ हिस्सों में मौसम खराब रह सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र ने इन जिलों में गर्जन के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के अधिक सक्रिय रहने की संभावना है।

अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम का असर सबसे ज्यादा दिखाई दे सकता है। पूर्वानुमान के अनुसार अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  डिजिटल मार्केटिंग का काम करने वाले युवक को चाकू मारा, घटना के बाद बैग से चार लाख रुपए गायब, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावर की तलाश जारी

बर्फबारी शुरू होने के साथ इन इलाकों में तापमान तेजी से नीचे जाने के आसार हैं। इसका असर आसपास के निचले पर्वतीय क्षेत्रों और मैदानी इलाकों में भी महसूस किया जा सकता है।

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के चलते मौसम का बदलेगा मिजाज

अक्टूबर की शुरुआत में आमतौर पर मौसम में हल्की ठंडक महसूस होने लगती है, लेकिन इस बार बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में संभावित बर्फबारी के चलते मौसम का मिजाज कुछ अलग रहने के संकेत हैं। आने वाले दिनों में तापमान गिरा तो अक्टूबर में ही लोगों को गर्म कपड़ों की जरूरत महसूस होने लगेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉