Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

विजयपुर गांव के ग्रामीणों ने सांसद अजय भट्ट से की मुलाकात, मोटर मार्ग निर्माण का मामला उठाया

हल्द्वानी:- जनपद नैनीताल के विजयपुर-पहाड़पानी पैदल मार्ग से जुड़े वन भूमि प्रकरण को लेकर विजयपुर गांव के ग्रामीणों ने पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल-ऊधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट से मुलाकात की।

ADVERTISEMENTS Ad

ग्रामीणों ने सांसद अजय भट्ट को बताया कि देवला मल्ला से विजयपुर-पहाड़पानी पैदल मार्ग के किमी 0.000 से किमी 0.200 तक मोटर मार्ग निर्माण का मामला लंबे समय से लंबित है। इसके लिए करीब 0.91 हेक्टेयर वन भूमि को गैर वानिकी कार्य के लिए लोक निर्माण विभाग को प्रत्यावर्तित किए जाने की प्रक्रिया चल रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री एवं मंत्रियों के कार्यक्रमों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई, मुख्य विकास अधिकारी ने जारी किए निर्देश
Ad

ग्रामीणों ने सांसद को वन संरक्षण निदेशालय की ओर से जारी पत्र भी उपलब्ध कराया, जिसमें इस प्रकरण में वन भूमि के प्रत्यावर्तन के संबंध में आवश्यक कार्रवाई किए जाने का अनुरोध किया गया है। पत्र में उल्लेख है कि मामले में केंद्र सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून से भी सैद्धांतिक एवं विधिवत स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  राज्य मंत्री भावना मेहरा ने किया दूरस्थ क्षेत्रों का भ्रमण, महिलाओं की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को फोन कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश
Ad

ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए सांसद अजय भट्ट ने सचिव वन आर. के. सुधांशु से पत्राचार करते हुए दूरभाष में भी वार्ता कर मामले की जानकारी ली और विजयपुर गांव के लोगों की समस्या के समाधान तथा सड़क निर्माण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉