Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

घास काटने गई 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर बाघ का हमला, प्राथमिक उपचार के बाद निजी अस्पताल में किया रेफर, ग्रामीणों ने की सुरक्षा की मांग

ADVERTISEMENTS Ad

रामनगर:-  रामनगर वन क्षेत्र में एक बार फिर बाघ के हमले से दहशत का माहौल बन गया। रविवार को मोहान क्षेत्र के कुनखेत गांव में घास काटने गई एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर बाघ ने अचानक हमला कर दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

महिला की चीख-पुकार सुनकर और आसपास मौजूद लोगों के शोर मचाने पर बाघ उसे छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। गंभीर रूप से घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद काशीपुर के निजी अस्पताल रेफर किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी के निर्देशों पर भीमताल में होम स्टे इकाई का औचक निरीक्षण, तीन पर 10-10 हजार रुपए का जुर्माना, मानकों का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
Ad

जानकारी के अनुसार, बसंती देवी (65) पत्नी बाली राम, निवासी कुनखेत-मोहान, रविवार को गांव के समीप स्थित कुनखेत बैली रिसॉर्ट के पास घास काटने गई थीं। इसी दौरान झाड़ियों में घात लगाए बैठे बाघ ने अचानक उन पर हमला बोल दिया। बाघ के हमले से महिला के माथे और सिर पर गंभीर चोटें आईं और वह लहूलुहान हो गईं।

ADVERTISEMENTS Ad

महिला की चीख सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और शोर मचाया। ग्रामीणों की आवाज सुनते ही बाघ महिला को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। ग्रामीणों ने घायल महिला को तुरंत रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल

घटना की सूचना मिलते ही कोसी रेंज के रेंजर कृष्ण सिंह महरा भी अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए काशीपुर के एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया।

घटना के बाद कुनखेत और आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, और लोगों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉