Medical
उत्तराखण्डक्राइम/दुर्घटनानैनीताल

हादसा: ट्रक में घुसी कार, गाजियाबाद निवासी दो लोगों की दर्दनाक मौत,

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी: लालकुआं क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें गाजियाबाद निवासी दो लोगों की जान चली गई। हादसा उस समय हुआ जब रुद्रपुर से लालकुआं की ओर जा रही कार हाईवे पर खड़े ट्रक से टकरा गई, दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

रात करीब एक बजे ट्रांसपोर्ट नगर में लालकुआं मिस्त्री लाइन के पास हाईवे पर एक ट्रक खराब हो गया था। उसी दौरान रुद्रपुर की ओर से आ रही कार खड़े ट्रक में घुस गई। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार दोनों लोग बुरी तरह फंस गए। रात के समय चौकीदार और प्रत्यक्षदर्शियों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों को कार से बाहर निकाला।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 16 अगस्त को जनपद नैनीताल भ्रमण पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग
Ad

पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान पंकज शर्मा  और जगत सिंह  के रूप में हुई, जो गाजियाबाद और दिल्ली के निवासी थे। दोनों नैनीताल अपने भाई से मिलने जा रहे थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की कार्यदायी संस्था ने सेंचुरी पेपर मिल के पास हाईवे पर कट नहीं दिया है, जिसके कारण वहां पर हादसों का खतरा बना रहता है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दिनेश फर्त्याल ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर हादसे की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉