Medical
उत्तराखण्ड

हादसा: गोवा के अरपोरा स्थित नाइट क्लब में लगी आग, 25 लोगों की दर्दनाक मौत, पूरे इलाके में अफरा तफरी का माहौल

ADVERTISEMENTS Ad

गोवा:- शनिवार देर रात अरपोरा स्थित एक नाइट क्लब में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया, जिसमें 25 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग व स्थानीय प्रशासन की टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य शुरू किया।

ADVERTISEMENTS Ad

घटना के तुरंत बाद राज्य के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, और मामले की जांच के आदेश दिए। उन्होंने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि आज की यह घटना बेहद दुखद है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदनाएं प्रकट कीं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद
Ad

मुख्यमंत्री सावंत ने कहा- मैं अत्यंत दुखी हूं और इस असहनीय क्षति की घड़ी में सभी पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह जांच की जाएगी कि क्या सुरक्षा मानकों और बिल्डिंग नियमों का पालन किया गया था या नहीं।

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी फोन पर उनसे बात कर घटना की विस्तृत जानकारी ली है और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद प्रदान कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल की मॉल रोड के पुनर्निर्माण कार्य में आई तेजी, जिलाधिकारी ने गुणवत्ता एवं निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा कि गोवा के अरपोरा में आग से हुई मौतों का हादसा अत्यंत दुखद है। स्थानीय प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटा है। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए लिखा कि पीड़ितों के परिवारों के साथ उनकी संवेदनाएं हैं और वे घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉