Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

हादसा: उत्तराखंड रोडवेज की बस में लगी आग, बस में सवार सभी 15 यात्री सुरक्षित, फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- आज सुबह तड़के डोईवाला क्षेत्र में एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया। लोहाघाट से देहरादून की ओर आ रही रोडवेज की बस में अचानक आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि बस में सवार सभी 15 यात्री सुरक्षित हैं और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

ADVERTISEMENTS Ad

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना सुबह करीब चार बजे लालतप्पड़ साईं मंदिर के सामने हुई। जैसे ही रोडवेज बस वहां पहुंची, उसमें अचानक धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एस.के.एम. स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, देश भक्ति के नारों से गूंज उठा विद्यालय परिसर
Ad

हालात की गंभीरता को देखते हुए बस चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तुरंत बस को सड़क किनारे रोका और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  क्वींस स्कूल में धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोहा
Ad

हालांकि आग से बस को भारी नुकसान पहुंचा है। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण तकनीकी खराबी बताया जा रहा है, जिसकी जांच की जा रही है। चालक की सतर्कता से एक बड़ा हादसा होने से बच गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉