Medical
धर्म/संस्कृतिराष्ट्रीय

अयोध्या श्री राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का निधन, रामनगरी के मठ मंदिरों में शोक की लहर

ADVERTISEMENTS Ad

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का आज लखनऊ के एसजीपीजीआई में निधन हो गया। अस्पताल के निदेशक ने इसकी पुष्टि की है। आचार्य दास को 3 फरवरी को स्ट्रोक के बाद एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था।

ADVERTISEMENTS Ad

पीजीआई निदेशक डॉ. आरके धीमान के मुताबिक, डॉक्टरों निगरानी में लगातार उनका इलाज चल रहा था। बताया जा रहा है कि ब्रेन स्ट्रोक के अलावा सत्येंद्र दास को कई अन्य बीमारियां भी थीं। काफी प्रयास के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

ADVERTISEMENTS Ad

राम मंदिर ट्रस्ट ने सत्येंद्र दास के निधन पर शोक जताया है। रामनगरी के मठ मंदिरों में भी शोक की लहर है। बीते दिनों स्वास्थ्य खराब होने के बाद पीजीआई में भर्ती कराए गए थे। लखनऊ पीजीआई में उनका इलाज चल रहा था। राम मंदिर ट्रस्ट ने आचार्य सत्येंद्र दास के निधन की पुष्टि की है।

ADVERTISEMENTS Ad

बुधवार को माघ पूर्णिमा के पवित्र दिन सुबह सात बजे के लगभग श्री रामजन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास महाराज ने पीजीआई, लखनऊ में अंतिम सांस ली। वे वर्ष 1993 से श्री रामलला की पूजा कर रहे थे। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री चंपत राय और मंदिर व्यवस्था से जुड़े अन्य लोगों ने मुख्य अर्चक के देहावसान पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुछ दिन पहले पहुंचकर उनका कुशलक्षेम पूछा था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉