अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने राजकीय बालिका इंटर में पुस्तकालय का किया निरीक्षण, पाठकों की संख्या बढ़ाने के पुस्तकालय प्रभारी को दिए निर्देश


हल्द्वानी:- राजकीय बालिका इंटर कॉलेज परिसर में संचालित पुस्तकालय का आज अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुस्तकालय प्रभारी से वर्तमान में पुस्तकालय की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान पुस्तकालय में पंजीकृत पाठकों की वर्तमान संख्या 85 को बढ़ाने हेतु व्यापक प्रचार प्रसार के निर्देश पुस्तकालय प्रभारी को दिए।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी ने बालिका इंटर कॉलेज हल्द्वानी में जिला खनिज न्यास निधि के अंतर्गत 74 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन पुस्तकालय भवन का भी निरीक्षण किया।
पुस्तकालय निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यदाई संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग से आए अधिकारियों से निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली। कार्यदाई संस्था से आए सहायक अभियंता ने अवगत कराया कि वर्तमान तक 80% कार्य पूर्ण हो गया है, शेष कार्य गतिमान है। अपर जिला अधिकारी ने कार्यदाई संस्था के अधिकारों को शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य, पुस्तकालय प्रभारी सहित कार्यदाई संस्था के अधिकारी उपस्थित रहे।











