उत्तराखण्डनैनीताल

भाजपा ने युवा नेतृत्व को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, कार्तिक हर्बोला को बनाया युवा मोर्चा का प्रदेश मंत्री, पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल

Ad

हल्द्वानी भाजपा ने सक्रिय युवा नेतृत्व को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए कार्तिक हर्बोला को भाजपा युवा मोर्चा का प्रदेश मंत्री नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और युवा मोर्चा में उत्साह का माहौल है।

Ad

गौरतलब है कि कार्तिक हर्बोला इससे पूर्व भाजपा युवा मोर्चा नैनीताल के जिलाध्यक्ष के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। उनके कार्यकाल में संगठन को मजबूती मिली, युवाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ी और जनसंपर्क गतिविधियों को नई गति मिली।

कार्तिक हर्बोला ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से की थी। छात्र जीवन से ही वे राष्ट्रवादी विचारधारा और संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय रहे हैं। युवाओं के बीच उनकी पहचान एक सक्रिय और स्पष्ट विचारधारा वाले नेता के रूप में रही है।

पार्टी नेतृत्व ने उनकी संगठन के प्रति निष्ठा, कार्यकुशलता और समर्पण को देखते हुए उन्हें प्रदेश स्तर पर यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। कार्तिक हर्बोला ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए युवाओं को भाजपा की विचारधारा से जोड़ने का कार्य पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  पीसीएस मुख्य परीक्षा 27 से 30 अप्रैल तक होगी आयोजित, 11 अप्रैल को आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड करे जाएंगे एडमिट कार्ड, 41 अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया से बाहर

उनकी नियुक्ति पर भाजपा पदाधिकारियों, युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉