Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड में आपदा से हुई तबाही का आकलन करने केंद्रीय टीम पहुंची, दो दिनों में छह जिलों का निरीक्षण करेगी टीम

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- उत्तराखंड में हाल की आपदा से हुई तबाही का जायजा लेने अंतर मंत्रालयीय केंद्रीय टीम सोमवार को पहुंची। सुबह राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने टीम के समक्ष आपदा से हुई क्षति और अब तक किए गए राहत-बचा,व कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल की मॉल रोड के पुनर्निर्माण कार्य में आई तेजी, जिलाधिकारी ने गुणवत्ता एवं निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
Ad

इसके बाद केंद्रीय टीम प्रभावित जिलों के लिए रवाना हुई। टीम दो दिनों तक छह जिलों में पहुंचकर जमीनी हालात का निरीक्षण करेगी। इस दौरान टीम आपदा प्रभावित गांवों में जाकर स्थानीय लोगों से बातचीत कर नुकसान की जानकारी जुटाएगी। साथ ही, जिला प्रशासन भी प्रेजेंटेशन के माध्यम से अपने-अपने क्षेत्रों में हुए नुकसान का ब्यौरा देगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल
Ad

टीम का स्थलीय दौरा पूरा होने के बाद देहरादून में पुनः बैठक आयोजित की जाएगी। सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि केंद्रीय टीम को आपदा से जुड़ी विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी, जिसके बाद केंद्र सरकार को राहत और पुनर्वास कार्यों में मदद का खाका तैयार किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉