उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

शादी का झांसा देकर ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 24.88 लाख की साइबर ठगी, पंतनगर साइबर थाना ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की

Ad

रुद्रपुर। इंटरनेट की एक वेबसाइट के जरिये युवती ने काशीपुर के एक युवक को शादी करने का झांसा दिया। इसके बाद ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 24.88 लाख रुपये की साइबर ठगी की। पीड़ित की तहरीर पर  पंतनगर साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।एमबीडी रोड थाना काशीपुर निवासी वरहा वर्मा पुत्र अनुराग वर्मा ने साइबर थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अक्तूबर 2024 में उनकी शादी की वेबसाइट में वर्षा सिंह नाम की युवती से बातचीत हुई। उसने खुद को ऑनलाइन ट्रेडिंग कंपनी का प्रतिनिधि बताते हुए व्हाट्सएप से चैटिंग और कॉल कर बातचीत शुरू कर दी। इस दौरान उसने रिलेशनशिप अच्छी चलने पर परिवार से शादी की बात करने का आश्वासन दिया। युवती ने बताया कि वह लंदन में रहती है। उसने उसे ऑनलाइन ट्रेडिंग कर अच्छा मुनाफा कमाने का लालच दिया। इस पर विश्वास कर उसने पांच से 15 जनवरी तक कुल 24,88,454 रुपये ट्रांसफर किए। इसके बाद उसे 95 लाख का मुनाफा होने की जानकारी दी गई। जब उसने मुनाफे की रकम निकालने के लिए आवेदन किया तो उसका खाता फ्रीज होने का मैसेज आया। उससे मुनाफे की रकम निकालने के लिए 10.45 लाख रुपये की मांग की गई। इसके बाद उसे साइबर ठगी का अहसास हुआ। पंतनगर साइबर थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Ad Ad Ad Ad
यह भी पढ़ें 👉  सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपें नियुक्ति पत्र, कहा युवा शिक्षक राज्य में शिक्षा का स्तर बेहतर करने में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका
Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉